Sitapur : बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप

लोगों का कहना है कि जब शटडाउन लेकर काम किया जा रहा था, तो अचानक बिजली की सप्लाई कैसे शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय और मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलि

May 14, 2026 - 22:23
 0  3
Sitapur : बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप
Sitapur : बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के काजी कमालपुर नौवां भेंका इलाके में बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोल पर चढ़कर काम कर रहे 36 वर्षीय युवक परवेज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले परवेज यहां मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वे खंभे पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहे थे, तभी अचानक लाइन में बिजली दौड़ गई और उनकी मौके पर ही जान चली गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि जब शटडाउन लेकर काम किया जा रहा था, तो अचानक बिजली की सप्लाई कैसे शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय और मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस हादसे का असली जिम्मेदार कौन है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और तनाव बना हुआ है।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow