Sambhal : जनगणना में सहयोग और कौमी एकता का पैगाम, जमीयत उलेमा का जिला स्तरीय इजलास आयोजित

इजलास को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देशभर में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सरकार का सहयोग करे और सही जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा

May 14, 2026 - 22:29
 0  2
Sambhal : जनगणना में सहयोग और कौमी एकता का पैगाम, जमीयत उलेमा का जिला स्तरीय इजलास आयोजित
Sambhal : जनगणना में सहयोग और कौमी एकता का पैगाम, जमीयत उलेमा का जिला स्तरीय इजलास आयोजित

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद जिला इकाई की ओर से मजलिस-ए-मुंतजिमा का अहम इजलास आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुफ्ती मौहम्मद उस्मान संभली ने की।इजलास को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देशभर में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सरकार का सहयोग करे और सही जानकारी उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति गलत सूचना न दे और जनगणना का कार्य पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके।मुफ्ती मौहम्मद उस्मान संभली ने कहा कि जमीयत उलेमा का मकसद केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुधार, आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश फैलाना भी संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने पड़ोसियों, जरूरतमंदों और परेशान हाल लोगों की मदद करें, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से संबंध रखते हों। उन्होंने कहा कि मुल्क में अमन, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कौमी एकता, सामाजिक सुधार और जनसेवा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow