Sambhal News: सम्भल में हिजाब विवाद पर शहजाद खान का बयान, सुप्रीम कोर्ट की रोक को बताया ‘तमाचा’; धार्मिक आजादी का किया समर्थन
हिजाब को इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं मानने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को आजाद समाज
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: हिजाब को इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं मानने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने धार्मिक आजादी की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो हिजाब का मजाक उड़ाते हैं और उसे प्रतिबंधित कराने की कोशिश करते हैं।
शहजाद खान ने कहा कि संविधान देश की महिलाओं को धार्मिक स्वतंत्रता देता है और उनकी आस्था का सम्मान व सुरक्षा करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि अदालत ने मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक आस्था का ख्याल रखा है, जिसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट के शुक्रगुजार हैं। इस्लाम में हिजाब की अहमियत पर उन्होंने कहा कि हिजाब हर बालिग महिला के लिए वाजिब है और यह उसकी धार्मिक आजादी है कि वह खुद को हिजाब में रखे। घूंघट को लेकर भी उन्होंने भारतीय परंपरा और महिलाओं की स्वतंत्रता का हवाला दिया। शहजाद खान ने कहा कि किसी महिला के हिजाब या घूंघट पहनने पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान की जानकारी के अभाव में कुछ लोग इस तरह के विवाद खड़े करते हैं। सुप्रीम कोर्ट की रोक को उन्होंने आस्था और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान से जुड़ा अहम फैसला बताया।
What's Your Reaction?

