Sambhal News: सम्भल में NSA मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जफर अली को राहत की उम्मीद, बोले- अन्य आरोपियों को भी मिलेगा फायदा

मुल्ला अफरोज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) से राहत मिलने के बाद सम्भल में इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज

By INA News Desk
Sep 29, 2026 - 17:45
13 Views
Sambhal News: सम्भल में NSA मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जफर अली को राहत की उम्मीद, बोले- अन्य आरोपियों को भी मिलेगा फायदा
जफर अली, सदर शाही जामा मस्जिद

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: मुल्ला अफरोज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) से राहत मिलने के बाद सम्भल में इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि इस मामले में NSA के तहत निरुद्ध अन्य आरोपियों को भी राहत मिल सकती है।

जफर अली ने कहा कि मुल्ला अफरोज को बरी किए जाने और NSA खत्म किए जाने से उन्हें बेहद खुशी है। उनके मुताबिक, पुलिस की रिपोर्ट और दस्तावेजों से सुप्रीम कोर्ट के सामने यह बात सामने आई कि पुलिस-प्रशासन ने पुलिस हिरासत में दिए गए बयानों के आधार पर NSA लगाया था। जफर अली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने NSA को निरस्त कर दिया है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि अन्य आरोपियों को लेकर उनकी ओर से क्या कदम उठाया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह उन आरोपियों के वकील नहीं हैं। उनकी पैरवी सुप्रीम कोर्ट में उनके अपने अधिवक्ता कर रहे हैं। जफर अली ने उम्मीद जताई कि जिस तरह मुल्ला अफरोज को राहत मिली है, उसी तरह अन्य आरोपियों को भी इसका लाभ मिल सकता है और उनके खिलाफ लगाए गए NSA को भी रद्द किया जा सकता है। मुल्ला अफरोज को मिली राहत के बाद अन्य आरोपियों की NSA पर भी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, दूसरे आरोपियों को राहत मिलेगी या नहीं, यह उनके मामलों में न्यायालय के फैसले पर निर्भर करेगा।

Also Read- Crime News: पूर्वोत्तर सीमा पर DRI की बड़ी कार्रवाई, दो अभियानों में 76 किलो मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त; दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow