Sitapur : खैराबाद में दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं ने समस्याओं को लेकर जताया विरोध
बिंदु मौर्या ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे कई बार जान तक चली जाती है। इसके साथ ही जिला अस्प
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
सीतापुर के खैराबाद स्थित विशुन नगर चौराहे पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस सभा में दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं ने अपनी समस्याओं और सरकारी तंत्र की अनदेखी पर गहरा दुख व्यक्त किया। बैठक का संचालन बिंदु मौर्या और विजय पाल ने किया। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि आवास, शौचालय, ऋण और रोजगार जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा है।
बिंदु मौर्या ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे कई बार जान तक चली जाती है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बनाए गए अलग काउंटर के अक्सर बंद रहने की शिकायत भी की गई, जिससे दिव्यांगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। विजय पाल ने कहा कि पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना का पैसा लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे कई महिलाएं आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। संगठन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हरिलाल, गुड्डू, हरीशंकर गुप्ता, रिजवाना, कालिंद्री और मानसी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि
What's Your Reaction?









