Sitapur : सीतापुर में राशन घोटाले का मामला आया सामने, कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अचानक किए गए निरीक्षण और भंडार की जांच में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 67 क्विंटल गेहूं, 113 क्विंटल चावल और 66 किलो चीनी कम पाई गई। कोटेदार मौके पर स्टॉक से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। कुल मिलाकर करीब
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
सीतापुर के बेहटा विकास खंड की ग्राम पंचायत बहिया बहरामपुर में सरकारी राशन की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। जिलापूर्ति अधिकारी के आदेश पर हुई जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद कोटेदार राम सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर जब अधिकारियों ने दुकान की जांच की, तो ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए। कार्डधारकों का कहना था कि कोटेदार मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देता था और कई महीनों तक चक्कर लगवाता था। साथ ही कम राशन देना और बुरा व्यवहार करना भी उसकी कार्यशैली में शामिल था, जिससे परेशान होकर ग्रामीण दूसरे गांवों से राशन लेने को विवश थे।
अचानक किए गए निरीक्षण और भंडार की जांच में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 67 क्विंटल गेहूं, 113 क्विंटल चावल और 66 किलो चीनी कम पाई गई। कोटेदार मौके पर स्टॉक से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। कुल मिलाकर करीब 180 क्विंटल खाद्यान्न की गड़बड़ी सामने आई है। जिलापूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कोटेदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि गरीबों के राशन में हेराफेरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि
What's Your Reaction?









