Sitapur : खैराबाद में दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं का प्रदर्शन, एंबुलेंस की कमी और सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप
प्रबंधक बिन्दू मौर्या ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि खैराबाद के सरकारी अस्पताल में केवल एक एंबुलेंस होने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। उन्होंने दावा किया कि एंबुलेंस के इंत
सीतापुर के खैराबाद स्थित विशुन नगर चौराहे पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की बैठक में दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधक बिन्दू मौर्या और कोषाध्यक्ष विजय पाल ने की। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आवास, शौचालय, ऋण और रोजगार जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल रहा है और इसमें जमकर मनमानी की जा रही है।
प्रबंधक बिन्दू मौर्या ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि खैराबाद के सरकारी अस्पताल में केवल एक एंबुलेंस होने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। उन्होंने दावा किया कि एंबुलेंस के इंतजार में कई बार लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। इसके अलावा सीतापुर जिला अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बना अलग काउंटर अक्सर बंद रहता है, जिससे दवा और पर्चा बनवाने में काफी परेशानी होती है। संगठन ने अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और सरकारी कमियों को जनता के सामने लाने का फैसला किया है।
कोषाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि दिव्यांगों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से पारिवारिक लाभ योजना का पैसा रुका हुआ है और पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बैठक में हरिलाल, गुड्डू, हरीशंकर गुप्ता, रिजवाना, कालिंद्री, मानसी, श्यामदेवी, कौशल किशोर, मंतोष और सुरेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









