Bajpur : डॉक्टर समीप गोयल ने नीट पीजी परीक्षा में पाई सफलता, देहरादून के मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला
उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई हल्द्वानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पूरी की थी, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में 35वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने लगभग 3 वर्षों तक अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अप
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के रहने वाले युवा डॉक्टर समीप गोयल ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देश की प्रतिष्ठित नीट पीजी परीक्षा पास कर ली है। इस सफलता के आधार पर उन्हें गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज देहरादून में पीजी एमएस ईएनटी विभाग में सरकारी कोटे के तहत दाखिला मिला है। समीप गोयल बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार रहे हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा बाजपुर के सेंट मैरीज स्कूल से हुई है।
उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई हल्द्वानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पूरी की थी, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में 35वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने लगभग 3 वर्षों तक अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं और कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मरीजों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भी काम किया है।
समीप गोयल बाजपुर के जाने-माने समाजसेवी और व्यापारी अशोक गोयल के पुत्र और सूरज भान गोयल के पौत्र हैं। ईएनटी सर्जन बनकर उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और इलाज उपलब्ध कराना है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









