Sitapur : जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सचिव ने व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले और वहां की साफ-सफाई ठीक पाई गई। सचिव ने वहां रह रही बालिकाओं से बातचीत कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस

By INA News Desk
Apr 2, 2026 - 21:30
25 Views
Sitapur : जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सचिव ने व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Sitapur : जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सचिव ने व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष जैन के निर्देशन में सचिव विजय भान ने जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए।

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले और वहां की साफ-सफाई ठीक पाई गई। सचिव ने वहां रह रही बालिकाओं से बातचीत कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि आने-जाने वालों का समय रजिस्टर में सही ढंग से दर्ज किया जाए। निरीक्षण में यह बात सामने आई कि वन स्टॉप सेंटर में रसोई की सुविधा नहीं है, जिसके कारण बाहर से खाना मंगवाना पड़ता है। इस समस्या को जल्द दूर करने का भरोसा दिया गया। साथ ही उन्होंने महिला कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए स्वयंसेवकों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।

इसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों की बैरक और कानूनी सहायता केंद्र की स्थिति देखी गई। वहां तैनात स्वयंसेवकों के काम की जांच की गई और रजिस्टरों का मिलान किया गया। बंदियों के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान बंदियों को सरकारी योजनाओं और जरूरी कानूनी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षिका प्रीति यादव, जेलर राजेश कुमार वर्मा और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेंद्र कुमार अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow