Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने बच्चों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि रफीक लम्बू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर पढ़ाई करने और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में

Apr 2, 2026 - 21:28
 0  3
Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने बच्चों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह
Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने बच्चों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई। संडीला तहसील क्षेत्र के मीर नगर अजिगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में सफल हुए बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से सराबोर नजर आया, जहां बच्चों के चेहरों पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही थी।मुख्य अतिथि रफीक लम्बू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर पढ़ाई करने और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका होती है।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक मीना रानी तोमर, सहायक अध्यापक राघव शरण सिंह, शिक्षा मित्र रफिया बानो सहित एमन गजाला, जेबा, सारिया, वैष्णवी और नैना समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा देते हैं।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow