Ballia : बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक इलाज मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों की ओर भागना नहीं पड़ेगा। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री यो
Report : S.Asif Hussain Zaidi
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में जल्द ही मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
इस परियोजना के संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धनंजय सिंह और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि यह जिला के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक इलाज मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों की ओर भागना नहीं पड़ेगा।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जानकारी दी कि जियो टैगिंग का काम पूरा कर लिया गया है और बाकी कागजी प्रक्रियाएं भी जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।
Also Click : Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि
What's Your Reaction?









