Sitapur : दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने विशाल और गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घा

Jun 7, 2026 - 17:38
193 Views
Sitapur : दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sitapur : दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : सुरेंद्र मोठी INA NEWS संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीबीपुर-अटवा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

यह भीषण दुर्घटना हन्नाताली गांव के पास हुई। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान बकैनियां निवासी विशाल पाल (उम्र 20 वर्ष) और नोहसरा निवासी गोविंद (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं नोहसरा गांव का ही रहने वाला मिथुन इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उस पर सवार लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल पाल बीबीपुर तिराहे पर जिम चलाता था और वह जिम बंद कर अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने विशाल और गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मिथुन को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow