Bajpur : सीमेंट खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए 80 हजार रुपये

घटना के अनुसार, दुकान पर तीन युवक पहुंचे थे, जिनमें से दो युवक दुकान के अंदर आए और उनका तीसरा साथी बाहर मोटरसाइकिल पर ही खड़ा रहा। अंदर आए दोनों युवकों ने दुकान स्वामी बलदेव विनायक से सीमेंट दिखाने को कहा। दुकानदार दोनों ग्राहकों को सीमेंट दिखाने के लिए दु

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 17:41
27 Views
Bajpur : सीमेंट खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए 80 हजार रुपये
Bajpur : सीमेंट खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए 80 हजार रुपये

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के रामराज रोड पर भौना बिराहा रोड के सामने स्थित गुरुनानक आयरन एंड सीमेंट स्टोर पर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीमेंट खरीदने के बहाने आए तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर गल्ले में रखी 80 हजार रुपये की नकदी पार कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के अनुसार, दुकान पर तीन युवक पहुंचे थे, जिनमें से दो युवक दुकान के अंदर आए और उनका तीसरा साथी बाहर मोटरसाइकिल पर ही खड़ा रहा। अंदर आए दोनों युवकों ने दुकान स्वामी बलदेव विनायक से सीमेंट दिखाने को कहा। दुकानदार दोनों ग्राहकों को सीमेंट दिखाने के लिए दुकान के पीछे बने गोदाम में ले गए। इसी बीच मौका पाकर बाहर खड़े तीसरे युवक ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखे 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों युवक दुकानदार को चकमा देकर अपनी मोटरसाइकिल से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित दुकानदार बलदेव विनायक ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow