Bajpur : गदरपुर विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, नए जोन प्रभारियों की नियुक्ति

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी नवनियुक्त और वर्तमान जोन प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जून के तीसरे सप्ताह तक सभी बूथ प्रभारियों की सूची

Jun 7, 2026 - 17:44
 0  7
Bajpur : गदरपुर विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, नए जोन प्रभारियों की नियुक्ति
Bajpur : गदरपुर विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, नए जोन प्रभारियों की नियुक्ति

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड की गदरपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करते हुए पार्टी के जोन प्रभारियों के साथ चुनावी रणनीति पर गंभीर मंथन हुआ। संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक के दौरान निष्क्रिय चल रहे जोन प्रभारियों को हटाकर उनके स्थान पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी नवनियुक्त और वर्तमान जोन प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जून के तीसरे सप्ताह तक सभी बूथ प्रभारियों की सूची अनिवार्य रूप से तैयार कर लें। पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार अमित कुमार को चकरपुर जोन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मोहम्मद सलीम को गदरपुर, मोहम्मद आज़म को केलाखेड़ा और प्रोफेसर रहीस लाला को बद्रीपुर जोन की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही अरविंद दिवाकर को गुलरभोज और दीपक दिवाकर को नंदपुर जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इन नई नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और चुनाव में पार्टी मजबूती से उभरेगी।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow