Hardoi : युवती की हत्या कर सांप के काटने का झूठा नाटक रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता मिथलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी १९ वर्षीय बेटी शुभी रात के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और सुबह वापस लौटी थी। इस बात से नाराज होकर पीड़िता के पति रामदयाल और उनके भाइयों मुन्नेश, सुरेश व बहन माधुरी ने मिलकर युवती

Jun 7, 2026 - 21:47
 0  5
Hardoi : युवती की हत्या कर सांप के काटने का झूठा नाटक रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : युवती की हत्या कर सांप के काटने का झूठा नाटक रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि युवती की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या और सांप के काटने का रूप देने की कोशिश की गई थी। यही नहीं, आरोपियों ने पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था।

पीड़िता मिथलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी १९ वर्षीय बेटी शुभी रात के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और सुबह वापस लौटी थी। इस बात से नाराज होकर पीड़िता के पति रामदयाल और उनके भाइयों मुन्नेश, सुरेश व बहन माधुरी ने मिलकर युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने मृतका के शरीर पर कपड़े सिलने वाली सुई से सांप के डसने जैसे निशान बना दिए और गले पर फंदे का निशान बनाकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से चुपचाप शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर संडीला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मुन्नेश, सुरेश, रामदयाल और माधुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज विरेश, उपनिरीक्षक मुकेश कटियार, ओंकार नाथ और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow