Sambhal : कसेरुआ मस्जिद में पोस्टर और झंडा मिलने पर मुकदमा, 8 नामजद; सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

इस मामले में थाना नखासा पुलिस ने बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा संख्या 113/26 दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि उक्त सामग्री के माध्यम से समाज में वैमनस्यता फैलाने और सांप्रदायिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मि

Jun 7, 2026 - 17:33
 0  128
Sambhal : कसेरुआ मस्जिद में पोस्टर और झंडा मिलने पर मुकदमा, 8 नामजद; सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
Sambhal : कसेरुआ मस्जिद में पोस्टर और झंडा मिलने पर मुकदमा, 8 नामजद; सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम कसेरुआ में स्थित एक मस्जिद से कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मस्जिद के अंदर 49 पोस्टर बरामद किए गए, जिन पर "आई लव मोहम्मद" लिखा हुआ था। इसके अलावा एक ऐसा झंडा भी मिला, जिस पर अर्धचंद्र और सितारे का निशान बना था तथा प्रथम दृष्टया वह पाकिस्तानी झंडे जैसा प्रतीत हो रहा था।

इस मामले में थाना नखासा पुलिस ने बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा संख्या 113/26 दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि उक्त सामग्री के माध्यम से समाज में वैमनस्यता फैलाने और सांप्रदायिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में जाकिर, जाकिर हुसैन, तस्लीम, भूरे अली, सफरुद्दीन, दिलशरीफ, मोहब्बत अली और नन्हे समेत कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है।

सभी आरोपी ग्राम कसेरुआ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और बरामद पोस्टरों व झंडे की वास्तविक प्रकृति की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और और दूसरे दिन भी मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी है। प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील कर रहा है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow