Gonda : गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चालक गंभीर रूप से घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लदा हुआ था जो मैजापुर चीनी मिल जा रहा था। रात में ट्रैक्टर में खराबी आने पर चालक ने ट्रॉली को हाईवे पर डिवाइडर के पास खड़ा कर दिया और घर च

By INA News Desk
Jan 25, 2026 - 23:09
45 Views
Gonda : गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चालक गंभीर रूप से घायल
Gonda : गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चालक गंभीर रूप से घायल
Advertisement
Advertisement

गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर जाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गोंडा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। बस चालक खरगूपुर महेशपुर निवासी रवि प्रकाश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लदा हुआ था जो मैजापुर चीनी मिल जा रहा था। रात में ट्रैक्टर में खराबी आने पर चालक ने ट्रॉली को हाईवे पर डिवाइडर के पास खड़ा कर दिया और घर चला गया। सुबह बस ने इसी खड़ी ट्रॉली से टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और जांच शुरू की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बालपुर जाट के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस टकराई जिसमें चालक गंभीर घायल हुआ और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा जिसे पुलिस ने बहाल कराया।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement