Bahraich : बहराइच में तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

घायलों की पहचान अजय पुत्र रंगीलाल, सुमित गुप्ता पुत्र अन्नू गुप्ता और विशाल रस्तोगी पुत्र सतीश के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम जमुनहीं, थाना माल्हीपुर, जिला श्रावस्ती के रहने वा

Feb 25, 2026 - 23:47
25 Views
Bahraich : बहराइच में तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन युवक घायल
Bahraich : बहराइच में तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र खूंटेहना चौकी इलाके में बनवारी देवी इंटर कॉलेज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बहराइच की ओर जा रही थी। उसी समय पीछे से आ रही काले रंग की महिंद्रा थार (नंबर UP 32 PQ 4646) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अजय पुत्र रंगीलाल, सुमित गुप्ता पुत्र अन्नू गुप्ता और विशाल रस्तोगी पुत्र सतीश के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम जमुनहीं, थाना माल्हीपुर, जिला श्रावस्ती के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर ईंटें बिखर गईं जिससे कुछ देर तक यातायात ठप रहा। खूंटेहना चौकी प्रभारी गोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान, कांस्टेबल पृथ्वी पाल सिंह और सच्चिदानंद ने मिलकर सड़क से ईंटें हटाईं और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया। जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow