Bahraich : बहराइच राजकीय इंटर कॉलेज में नई बिल्डिंग निर्माण पर प्रधानाचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
दरगाह शरीफ इलाके में स्थित इस पुराने स्कूल की जर्जर इमारत को तोड़कर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर नया भवन बनाने की मंजूरी दी थी। इसका मकसद छात्रों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं देना
बहराइच में शिक्षा व्यवस्था फिर से विवादों में है। सरकारी नई किताबों के कबाड़ी पहुंचने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब जिले के प्रसिद्ध राजकीय इंटर कॉलेज में बन रही नई इमारत की गुणवत्ता पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
दरगाह शरीफ इलाके में स्थित इस पुराने स्कूल की जर्जर इमारत को तोड़कर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर नया भवन बनाने की मंजूरी दी थी। इसका मकसद छात्रों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं देना था। लेकिन अब सवाल है कि यह भवन वाकई सुरक्षित बनेगा या नहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य पर सीधे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि काम में घटिया ईंटें और निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। मानकों की खुली अनदेखी हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद यूपी सिडको जैसी एजेंसी कोई सुधार नहीं कर रही है।
प्रधानाचार्य का कहना है कि अगर काम इसी तरह चला तो आगे चलकर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जब खुद स्कूल का प्रमुख निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं? क्या करोड़ों का बजट सिर्फ कागजों पर मजबूत है? क्या छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है? क्या प्रशासन इस मामले की जांच करेगा या इसे दबा दिया जाएगा?
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











