Bahraich : बहराइच में शादी समारोह में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी कुल्हाड़ी, लखनऊ रेफर

शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद

Feb 25, 2026 - 23:50
 0  4
Bahraich : बहराइच में शादी समारोह में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी कुल्हाड़ी, लखनऊ रेफर
Bahraich : बहराइच में शादी समारोह में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी कुल्हाड़ी, लखनऊ रेफर

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर माफी गांव में शादी के दौरान एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ। घायल युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुल्क राम निषाद की बेटी की शादी चल रही थी। बरात आने से पहले घराती पक्ष तैयारियों में लगा था। कृष्ण कुमार निषाद (25) अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गए थे। वे एक परिचित से हाथ मिला रहे थे तभी गांव के ही राजेंद्र चौहान (45) पुत्र साहेबदीन पीछे से आया और अचानक उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि कुल्हाड़ी सिर में धंस गई और कृष्ण कुमार लहूलुहान होकर गिर पड़े।घटना से शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। पयागपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow