सम्भल हिंसा रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद को बनाया किला।

Sambhal: सम्भल हिंसा की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। संवेदनशील माने जाने वाले जामा मस्जिद क्षेत्र में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा

By INA News Desk
Aug 29, 2025 - 12:00
198 Views
सम्भल हिंसा रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद को बनाया किला।
सम्भल हिंसा रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद को बनाया किला।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल हिंसा की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। संवेदनशील माने जाने वाले जामा मस्जिद क्षेत्र में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी है ताकि नमाजियों की आवाजाही नियंत्रित और सुरक्षित ढंग से हो सके।

खुफिया विभाग भी पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जामा मस्जिद के चारों रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हलचल पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

गौरतलब है कि हिंसा के बाद से सम्भल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। अब सबकी नज़र इस बात पर है कि जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Also Read- Muzaffarnagar : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित तथा शातिर गौकश अभियुक्त को किया घायल/गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement