Sambhal : सम्भल में होगा भव्य कल्कि महोत्सव, सात दिन तक गूँजेगी दिव्य कल्कि कथा

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने बताया कि कल्कि भगवान के अवतरण से पूर्व यह पहली दिव्य कल्कि कथा होगी, जो आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा

Nov 30, 2025 - 21:14
70 Views
Sambhal : सम्भल में होगा भव्य कल्कि महोत्सव, सात दिन तक गूँजेगी दिव्य कल्कि कथा
Sambhal : सम्भल में होगा भव्य कल्कि महोत्सव, सात दिन तक गूँजेगी दिव्य कल्कि कथा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में इस वर्ष एक से सात दिसंबर तक भव्य कल्कि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह अवसर इसलिए विशेष है क्योंकि सम्भल में पहली बार दिव्य कल्कि कथा होने जा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक सात दिनों तक कल्कि कथा का वाचन करेंगे।कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने बताया कि कल्कि भगवान के अवतरण से पूर्व यह पहली दिव्य कल्कि कथा होगी, जो आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर कल्कि धाम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पूरे परिसर में भव्य प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे वातावरण दिव्य और आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। कल्कि धाम ट्रस्ट ने महोत्सव में आने वाले हजारों संतों के ठहरने के लिए विशेष कुटियाएँ बनवाई हैं।इसके अलावा विशाल हवन कुंड तैयार किया गया है, जहां सात दिनों तक यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बड़ा वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें करीब 15 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है। ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि महोत्सव में देशभर से साधु-संतों और भक्तों का विशाल समागम होगा।आयोजकों ने दावा किया है कि हजारों संत इस पहली दिव्य कल्कि कथा के साक्षी बनने सम्भल पहुंचेंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बनें और कल्कि कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।सम्भल में होने जा रहा यह कल्कि महोत्सव आने वाले दिनों में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में सम्भल की पहचान को और मजबूत करेगा।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow