Sambhal News: डीएम प्रतिदिन कर रहे तीर्थो का निरीक्षण, 87 तीर्थो का होगा सौंदर्यकरण। 

सम्भल डीएम ने पाप मोचन तीर्थ का निरीक्षण कर उसके सौंदर्य करण व अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं...

By INA News Desk
Jan 10, 2025 - 15:47
116 Views
Sambhal News: डीएम प्रतिदिन कर रहे तीर्थो का निरीक्षण, 87 तीर्थो का होगा सौंदर्यकरण। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल डीएम लगातार सम्भल के 87 तीर्थो के कायाकल्प के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रतिदिन किसी न किसी तीर्थ का निरीक्षण अधिकारियों को सौंदर्य करण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम राजेंद्र पेंसिया ने तिवारी सराय स्थित पाप मोचन तीर्थ, मुन्नी माता के मंदिर, गजेंद्र बाबा की समाधि का निरीक्षण कर अधिकारियों को सौंदर्यकरण के साथ अतिक्रमण हटाने के दिशा निर्देश दिए हैं।

डीएम राजेंद्र पेसिया ने बताया कि संभल में कुल 87 देव तीर्थ हैं जिसमें 19 कूप है और 68 तीर्थ माने गए हैं यह दोनों बेसिकली वाटर कंजर्वेशन के स्थान है आज जो 24 नंबर का पाप मोचन तीर्थ है जिसमें कूप अवस्थित है उसका निरीक्षण किया गया साथ में मुन्नी माता मंदिर तथा गजेंद्र बाबा की समाधि कभी निरीक्षण किया गया वहां कुछ कब्जा पाया गया है इसके लिए हमने एसडीएम को निर्देशित किया है कि संबंधित लेखपाल से एक स्टेटस की रिपोर्ट माग ली जाए ताकि इसके ऊपर आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जा सके। इसके साथ-साथ कल भी हमने सात जो कूप और तीर्थ थे उनका हमने भ्रमण किया था जितने भी हमारे देव तीर्थ हैं कुल 68 देव तीर्थ है और पांच यहां महा तीर्थ माने जाते हैं।

जिसमें समलेश्वरी और चंदेश्वर और भुवनेश्वर इन तीन इन तीन शिव स्थान के बीच में शंभू की नगरी सम्भल अवस्थित है और इसके साथ में जो कल्कि विष्णु है और जो प्राचीन मंदिर था यह पांच महा तीर्थ माने जाते थे इन सभी के ऊपर जो अतिक्रमण है उससे न केवल पर्यावरण को हानि है और जो हमारी ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर है उसकी भी छती हो रही है उसको पुनः जीवित करेंगे पुनरुद्धार करेंगे और साथ-साथ सभी जो तीर्थ थे उनका एक-एक सभी की एक स्ट्रेंजर बना रहे हैं जिसमें एक प्लानिंग के साथ और सभी का मैप बना रहे हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति को पता हो की जो व्यक्ति भी सम्भल तीर्थ पर आता है वह वहां जाकर पूजा पाठ करें स्नान करें और आपने जो भी कर्म है वह करें।

राजेन्द्र पेंसिया, डीएम सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow