Sambhal News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दस लोग घायल, प्रशासन मौन। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछौली में ई-रिक्शा चालक नियमो को ताक पर रखकर 10 मज़दूरों को सवार कर लेकर जा रहा था मज़दूर खेत पर प्याज ....

By INA News Desk
Jan 8, 2025 - 11:34
176 Views
Sambhal News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दस लोग घायल, प्रशासन मौन। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। ई-रिक्शा को पीएसी गाड़ी ने टक्कर मारी है जिसमें ई रिक्शा चालक नियमो को ताक पर रखकर ई रिक्शा का संचालन कर रहे जिससे ई रिक्शा चालक सहित 10 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछौली में ई-रिक्शा चालक नियमो को ताक पर रखकर 10 मज़दूरों को सवार कर लेकर जा रहा था मज़दूर खेत पर प्याज लगाने जा रहे हैं मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को पीएसी गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में बैठे लोग घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में भर्ती कराया गया जहां सभी 10 लोगों का उपचार जारी है सभी घायल नयागांव सरायतरीन के हैं। घायलों में कांति, रेखा, लक्ष्मी, राजेंद्र, मुकेश, कमलेश, अमरवती, पूजा, संजीव, राजमाला शामिल है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

  • नियमों को ताक में रखकर चलाए जा रहे ई रिक्शा

शासन के निर्देश के बावजूद प्रशासन स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इन वाहनों की बढ़ती फौज के कारण शहर में पैदल व चौपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। शासन ने एमबी एक्ट के तहत समस्त ई-रिक्शा चालकों के पंजीयन का निर्देश दिया था। लेकिन इस आदेश के पालन कराने में विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। कुछ रिक्शा को छोड़कर अधिकांश के पास रजिस्ट्रेशन नहीं है। वह शहर के सड़कों पर बेखौफ होकर फर्राटा भर रहे हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों पर इनका झुंड आसानी से दिखाई दे रहा है। प्रशासन अब इन ई रिक्शा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह ई-रिक्शा ही बनी है। आड़े तिरछे चलने वाले इन वाहनों को रोकने के लिए पुलिस भी इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। ई रिक्शा को धड़ल्ले से ज्यादा सवारियां लेकर चलाया जा रहा है। अगर इसी तरह का रवैया प्रशासन का रहा तो दुर्घटनाएं होने से कोई नहीं रोक सकता है।

कांति, घायल

अफ़ज़ल कमाल, डॉक्टर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement