बड़ी खबर: लखीमपुर SP गणेश साहा हटे, विधायक से चल रहा था विवाद, यूपी में 15 IPS इधर से उधर

SP गणेश साहा की जगह IPS संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का नया SP बनाया गया है। मिर्जापुर SP अभिनंदन के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति व योगी सरकार में मंत्री आशीष पटे...

By INA News Desk
Jan 8, 2025 - 01:03
49 Views
बड़ी खबर: लखीमपुर SP गणेश साहा हटे, विधायक से चल रहा था विवाद, यूपी में 15 IPS इधर से उधर

15 IPS Transfers in UP.

मंगलवार देर रात तक योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 15 IPS अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer) हुए हैं। इनमें लखीमपुर खीरी,कन्नौज मैनपुरी आदि 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायकों से पंगा लेने वाले SP गणेश साहा पर गाज गिरी है। SP गणेश साहा की जगह IPS संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का नया SP बनाया गया है। मिर्जापुर SP अभिनंदन के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति व योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने चुनाव हारने का आरोप लगाया था। उन्‍हें भी हटा दिया गया है।

अब SP अभिनंदन को बस्‍ती का SP बनाया गया है। अभिनंदन की जगह सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का नया SP बनाया गया है। मंगलवार देर रात 15 IPS अधिकारियों का तबादले किया गया। इनमें से आठ जिलों के SP का ट्रासंफर हुआ। IPS सोमेन वर्मा को मिर्जापुर SP, अमित आनंद को अमरोहा SP, अभिनंदन को बस्ती SP, गणेश साहा को मैनपुरी SP, संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी SP, अभिमन्यू मांगलिक को भदोही SP, कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर SP, विनोद कुमार को कन्नौज SP बनाया गया। इनमें कई जिलों के मंडलायुक्त को भी बदला गया है। कानपुर, विंध्याचल, आजमगढ़, चित्रकूट में नए मंडलायुक्त की तैनाती की गई है।

Also Read: बलिया: शहीद सेना के जवान का शव देख हर किसी की आंखें नम, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी, भारत माता की जय की चीत्कार गूंजी

मंगलवार को यूपी में फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। यहां कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही कई प्रमुख सचिवों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। यूपी में सुबह ही 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे, शाम तक 12 IPS और देर रात तक 15 अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। लखीमपुर खीरी के SP गणेश साहा को हटा दिया गया है।

इस बीच मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग में नियुक्ति दी गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक को आजमगढ़ का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट धाम का मंडल आयुक्त और नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow