बलिया: शहीद सेना के जवान का शव देख हर किसी की आंखें नम, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी, भारत माता की जय की चीत्कार गूंजी

शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने की खबर से आसपास गांवों के हजारों लोग जवान के घर पर'भारत माता की जय', 'जब तक सूरज चाँद रहेगा, जितेंद्र यादव का नाम रहेगा' तथा जितेंद्र यादव अमर रहे' का नारा लगाते हुए सेना की गा जमा हो गए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद मोटरसाइकिल ...

By INA News Desk
Jan 8, 2025 - 00:50
61 Views
बलिया: शहीद सेना के जवान का शव देख हर किसी की आंखें नम, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी, भारत माता की जय की चीत्कार गूंजी
Advertisement
Advertisement

By INA News Ballia.

कड़ी थाना क्षेत्र के पुर (जगदरा) का माहौल मंगलवार को ग़मगीन था। गांव की माटी में जन्मे जितेंद्र यादव चार दिन पूर्व बांदीपुरा में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। पत्नी प्रियंका और मां तारा देवी की चीत्कार सुन लोगों का कलेजा मुंह को आ जा रहा था। पिछले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से शहीद बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर सेना के जवान चार दिन बाद लेकर गांव पहुंचे।शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने की खबर से आसपास गांवों के हजारों लोग जवान के घर पर'भारत माता की जय', 'जब तक सूरज चाँद रहेगा, जितेंद्र यादव का नाम रहेगा' तथा जितेंद्र यादव अमर रहे' का नारा लगाते हुए सेना की गा जमा हो गए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने ड़ी के साथ हो लिए।इस दौरान सेना के जवानों एवं अधिकारियों ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित किया। वहीं जवानों ने मातमी धुन बजाकर शहीद जवान के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उधर पत्नी प्रियंका और माता तारा देवी तो बिल्कुल बदहवास हो गई थीं। जवानों और अधिकारियों ने ऑफ ऑनर दिया। पुष्प चक्र अर्पित किए।मातमी धुन बजाकर शोक प्रकट किया। इस बीच जितेंद्र यादव का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। शहीद के भाई राणा प्रताप यादव ने मुखाग्नि दी। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक मुo जियाउद्दीन रिजवी, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, क्षेत्राधिकारी (सिकन्दरपुर) आशीष कुमार मिश्रा ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। तदोपरांत क्षेत्रीय विधायक मो जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक और भाजपा नेता भगवान पाठक ने भी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement