Bijnor: पिंडस्थल को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों समुदाय के पक्षों को समझा-बुझाकर किया शांत

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 23:53
48 Views
Bijnor: पिंडस्थल को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों समुदाय के पक्षों को समझा-बुझाकर किया शांत
Advertisement
Advertisement

INA News Bijnor

बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र में सड़क किनारे पिंडस्थल बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों समुदाय की सहमति के बाद पिंडस्थल दोबारा से बनवाया गया है।

दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र के  मोहल्ला बिश्नोई सराय के पास सड़क किनारे पिंडस्थल बनाने को लेकर दो समुदाय के पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत किया गया और दोनों पक्षों की सहमति के बाद पिंडस्थल को दोबारा से बनवाया गया है।

राम अर्ज, एसपी ग्रामीण-बिजनौर

एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि पिंडस्थल को लेकर दो समुदाय के पक्षों में विवाद हो गया था दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया गया है।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति, ब्यूरो चीफ-बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement