Sambhal: वांछित चल रहा ई कचरा फैक्ट्री संचालक सभासद गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 7, 2024 - 00:03
102 Views
Sambhal: वांछित चल रहा ई कचरा फैक्ट्री संचालक सभासद गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

INA News Sambhal

सम्भल में ई-कचरा फैक्ट्री चलाने वाले वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आपराधिक केस दर्ज किए गए थे। सम्भल नगर पालिका के वार्ड 29 का सभासद हाजी पप्पू पाल्यूशन कंट्रोल एक्ट के नियमों के विरुद्ध फैक्ट्री में ई-कचरा जलाकर मैटल से सिल्लियां बना रहा था। बताते चले कि प्रशासन की टीमो ने 13 अगस्त को सम्भल के बिछौली गांव में संचालित ई-कचरा नि:स्तारण की फैक्ट्री को पकड़ा था।

यह भी पढ़ें -  Bijnor: पिंडस्थल को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों समुदाय के पक्षों को समझा-बुझाकर किया शांत

जहाँ मौके पर बाल श्रमिक काम करते मिले थे। वहीं मैटीरियल जलाने को 63 गैस सिलेंडर भी मौके से मिले थे साथ ही फैक्ट्री से पैंतीस लाख का माल मिला था। जीएसटी विभाग ने संचालक पर बारह लाख का जुर्माना लगाया था। दो केस दर्ज किए गए थे। फैक्ट्री को बंद कर दिया गया था और स्थाई बंदी को कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने वांछित चल रहे हाजी पप्पू को रोडवेज बस स्टैंड सम्भल के पास से गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement