Sambhal: 16 सितंबर को शान- ओ- शौकत के साथ निकाला जाएगा जुलूसे मुहम्मदी

By INA News Desk
Sep 8, 2024 - 16:32
127 Views
Sambhal: 16 सितंबर को शान- ओ- शौकत के साथ निकाला जाएगा जुलूसे मुहम्मदी
Advertisement
Advertisement

INA News Sambhal. 

नगर में रविवार को मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में जुलूसे मुहम्मदी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के उलमा और बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। शहर मुफ़्ती क़ारी अलाउद्दीन अजमली ने कहा कि ईद मीलादुन्नबी का जुलूस 16 सितम्बर सोमवार के दिन हर साल की तरह इस साल भी क़ाइदे जुलूस क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली की क़यादत में सुबह 09 बजे मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम से निकलेगा। क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली ने कहा कि सभी लोग घरों पर झण्डे लगाएं, मीलाद की महफ़िलें सजाएं, लंगर का एहतेमाम करें। ख़्वाजा कलीम अशरफ़ सम्भली ने जुलूस की तरतीब बतायी और कहा कि सभी लोग जुलूस में शामिल हों और इस बात का ख़याल रखें कि आपसे किसी को परेशानी न होने पाए। क़ारी वसी अशरफ़ ने कहा कि जुलूसे मुहम्मदी अम्न सुकून के साथ निकालें, जुलूस में सरों पर टोपी लगाएँ, दुरूद शरीफ़ पढ़ते हुए चलें।

मुफ़्ती आलम नूरी ने कहा कि कहीं भी किसी को 11वीं की रात या जुलूस में अगर कोई परेशानी हो या कोई कुछ कहे तो वो लोग सीधा मरकज़ी मदरसा अजमल उल उलूम तेल मण्डी के लोगों से सम्पर्क करें। तक़ी अशरफ़ एडवोकेट को  जुलूस निकलवाने की ज़िम्मेदारी दी गयी। बैठक में मुफ़्ती अहमद रज़ा, मुफ़्ती शकील मिस्बाही, मुफ़्ती राशिद सक़ाफ़ी, मुफ़्ती हसीब अख़्तर, मौलाना शरीफ़ लतीफी, मौलाना ज़ियाउल मुस्तफ़ा, मौलाना मुहम्मद हुसैन, मौलाना शमशाद, मौलाना लबीब उर रहमान, मौलाना जहाँगीर, क़ारी शुऐब अशरफ़ी, क़ारी हनीफ़, क़ारी मुअज़्ज़म, क़ारी वसी अशरफ़, क़ारी अब्दुल क़य्यूम, क़ारी सरताज, क़ारी शाहिद, क़ारी सलमान, क़ारी ज़ाहिद, सय्यद तालिब हुसैन, मुज़म्मिल ख़ाँ, शाहिद हुसैन, मुहम्मद फ़ाज़िल, सत्तार हुसैन, शहज़ाद अशरफ़ी, अब्दुल रब, हाजी ज़फ़ीर अहमद, मास्टर इस्माईल सय्यद अब्दुल क़दीर, हाजी नदीम अहमद, हाजी लईक़ अहमद, अहमद नौशाही आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement