बिजनौर न्यूज़: एक महीने बाद कब्र से निकाला गया मृतिका विवाहिता का शव, भाई को था बहन की ससुराल वालों पर हत्या का शक। 

Aug 17, 2024 - 11:12
38 Views
बिजनौर न्यूज़: एक महीने बाद कब्र से निकाला गया मृतिका विवाहिता का शव, भाई को था बहन की ससुराल वालों पर हत्या का शक। 
व्योम जिंदल पुलिस अधिकारी मुजफ्फरनगर

बिजनौर। एक महीने बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव ससुराल मे हुई थी मौत भाई को था बहन की ससुराल वालों पर हत्या का शक इसी शक मे भाई ने बहन की ससुराल वालों पर कराया था देहज हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 महीने बाद शव को कब्र से बहार निकालकर मौत का सही कारण पता लगाने के लिए भेजा पोस्मार्टम हॉउस।

बताया जा रहा है की किरतपुर के गांव मेमन सादात निवासी लियाक़त ने अपनी बेटी शहला खातून की शादी 2 साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी मोबिन के साथ की थी शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। लगभग 6 महीने पहले शहला खातून गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई थी। काफी इलाज करने के बाद भी वो नही बची उसकी मौत हो गई शहला के शव को उसके परिजन मायके ले आए थे जहा उसका 15 जुलाई 2024 को  गांव मेमन सादात मे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था जिसके बाद दोनो पक्षो के बीच मन मुटाव हो गया था। वही इस केस मे उस समय नया मोड़ सामने आया जब मृतिका विवाहिता के भाई ने अपनी बहन का दहेज हत्या का मुकदमा मुजफ्फनगर कोतवाली शहर मे बहन के ससुराल पक्ष के लोगो पर 25 जुलाई को दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें:-  रेप की पुष्टि के बाद नवाब सिंह यादव पर कसा शिकंजा, बुआ पर केस, तलाश जारी

जिस पर आज कार्यवाही करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ किरतपुर के गांव मेमन सादात पहुंची जहा पर सेकड़ो गांव वालों की मौजूदगी मे शहला खातून के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है, की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। मृतिका के भाई को शक था की उनकी बहन की देहज के लिए हत्या की गई है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। शहला खातून का शव एक महीने बाद कब्र से निकालने की खबर से गांव मे हड़कंप मच गया सेकड़ो की संख्या मे गांव के लोग मौके पर जमा हो गए थे। फिलहाल ये मामला आसपास के गावों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow