बिजनौर: दीवार फांदकर पड़ोसी ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, रामलीला ग्राउंड के पास का मामला

By INA News Desk
Sep 1, 2024 - 22:49
67 Views
बिजनौर: दीवार फांदकर पड़ोसी ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, रामलीला ग्राउंड के पास का मामला

बिजनौर.
बिजनौर के रामलीला मैदान के सामने 50 वर्षीय प्रमोद सेनी को सोते वक्त दीवार फांद कर आए पड़ोसी टीटू उर्फ धीरेंद्र पाल ने सीने पर चाकू से बार कर मौत के घाट उतारा. मृतक के परिजनों ने बताया कि दुकान मालिक का लड़का जिस पर प्रमोद टायर पंचर सुधारने का काम करता था. वह घर से बुलाकर ले गया था तथा 12:30 बजे के करीब दुकान मालिक के लड़के गौरव ने प्रमोद के घर वालों को बताया कि टीटू उर्फ धीरेंद्र ने प्रमोद को चाकू मार कर घायल कर दिया. सीने से मृतक प्रमोद का अधिक खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते हुए निधन हो गया था.

                                            संजीव बाजपेई अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर

सूचना पाते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई व सीओ सिटी संग्राम सिंह कोतवाली इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हत्यारे को उसके घर से ही गिरफ्तार करके थाने ले गए मृतक के परिजनों ने बताया कि इसमें दुकान मालिक के लड़के गौरव का हाथ भी है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow