बिजनौर: सोने के आभूषणों के चोरी के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक चोर गिरफ्तार
बिजनौर।
मामला बिजनौर के नूरपुर का है। जहां 17 अगस्त को मौहल्ला कबीरनगर निवासी राजीव अग्रवाल पुत्र देवेन्द्र अग्रवाल की तहरीर पर नूरपुर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके तहत व्यापारी ने उसकी दुकान पर आये एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सामान दिखाते समय आभूषण चोरी कर लिये जाने तथा दुकान के बाहर खडे़ अपने साथी के साथ मोटर साइकिल से फरार हो जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने छानबीन कर इस मामले में अभियुक्त इमरान अली उर्फ कालिया पुत्र मुमताज अली निवासी ग्राम जावरा हुसैन टेकरी थाना औद्योगिक नगर जनपद रतलाम मध्यप्रदेश को चोरी के पीली धातु के आभूषण सहित गिरफ्तार कर लिया तथा एक अन्य वांछित अभियुक्त की धरपकड़ हेतु प्रयास जारी है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति (ब्यूरो चीफ बिजनौर)
What's Your Reaction?











