बिजनौर न्यूज़: कार्यकर्ता की बाइक सीज हुई तो भाकियू ने लगा दिया जाम।
रिपोर्टर :- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
बिजनौर। पुलिस द्वारा भाकियू कार्यकर्ता की बाइक सीज किए. जाने से नाराज सैकड़ो भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजनौर के मंडावर चक्कर चौराहे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक ने सुनी और मौके पर सीज की गई बाइक लाकर देने की मांग रखी।
बुधवार की शाम मंडावर चक्कर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी बीच एक भाकियू कार्यकर्ता वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसकी बाइक रोक ली और बाइक को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिसके चलते बाइक को सीज कर दिया गया। भाकियू कार्यकर्ता ने बाइक सीज किए जाने के बात अपने साथियों को बताई। इसके बाद भाकियू के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसे भी पढ़ें:- मां-बाप ने बेटे के लिए मांगी इच्छामृत्यु, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ख़ारिज की
जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। भाकियू के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ऊर्फ सोनू ने शहर कोतवाल से दो टूक कहा कि जब तक बाइक मौके पर लाकर कार्यकर्ता को नहीं दी जाती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। शहर कोतवाल ने आश्वासन दिया की बाइक को सुबह छोड़ दिया जाएगा लेकिन भाकियू कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्होंने जाम जारी रखा। किसानों के गुस्से को देख पुलिस बैक फुट पर आ गई और सारे नियम कानून तोड़कर बाइक को मौके पर लाकर चाबी कार्यकर्ताओं के हवाले कर दी। इसके बाद जाम को खोल दिया गया।
What's Your Reaction?











