बलिया न्यूज़: सुहेल देव समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव उमेश चंद्र सरार्फ ने सुभासपा कि प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा। 

Aug 22, 2024 - 11:41
35 Views
बलिया न्यूज़: सुहेल देव समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव उमेश चंद्र सरार्फ ने सुभासपा कि प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा। 
उमेश चंद सरार्फ प्रदेश महासचिव सुभासपा

Report-S.Asif Hussain zaidi

  • ओम प्रकाश राजभर पर पार्टी के कार्यकर्ताओ की  उपेक्षा आरोप

बलिया। भाजपा सरकार के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर  पार्टी के कार्यकर्ताओ की घोर उपेक्षा और जनता की समस्याओ की लगातार उपेक्षा से बेहद दुखी होकर सुहेल देव समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एंव अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेष चन्द्र सरार्फ ने अपने सैकडो पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी सुभासपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देने की विधिवत घोषणा की है।

उन्होनै पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश पर पार्टी कार्यकर्ता और जन समस्याओ की उपेक्षा के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो का फोन तक नही उठाते. श्री सरार्फ ने कहा कि मै पार्टी का एक सम्मानित कार्यकर्ता होने के नाते अपने कार्यकर्ताओ की समस्या के तत्काल समाधान मे विश्वास रखता हूं. उनकी हो रही लगातार उपेक्षा हमसे बर्दाश्त नही हुई इस लिए यह निर्णय लिया है. एक अन्य प्रश्न के उत्तर मे उन्होने कहा फिलहाल किसी अन्य पार्टी में का निर्णय अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सुनिल सरार्फ सहित अपने स्वर्णकार समाज से सलाह के बाद किसी भी दल पार्टी की बाद में घोषणा करुगा. उन्होने अपने कन्धे पर लगे सुभासपा के पीले गमझे को पुनः अंगीकार न करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:- किसान नेता राकेश टिकैत का विवादित बयान- जो बांग्लादेश में हुआ वही हम यहां कर देंगे

वे यहा एक होटल के सभागार से पत्रकारो से वार्ता के दौरान उक्त विचार व्यक् त किया. इस अवसर पर सुनील सरार्फ, अशोक कुमार पत्रकार, जितेंद्र सरार्फ, कृष्ण कुमार सिंह, दीपक चौहान,डा. विनोद कुमार ओझा, मुरारी राजभर, सुनील राजभर, योगेंद्र राजभर, विरेन्द्र राजभर, मुन्ना राजभर,रूपेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow