शाहजहाँपुर न्यूज़: श्रीजी सेठ बनी मिस और प्रफुल्ल मिश्रा बने मिस्टर फेयरवेल

Aug 22, 2024 - 11:47
 0  25
शाहजहाँपुर न्यूज़: श्रीजी सेठ बनी मिस और प्रफुल्ल मिश्रा बने मिस्टर फेयरवेल
  • बी.कॉम फाइनेंस के छात्रों का हुआ विदाई समारोह 

फै़याज़उद्दीन साग़री 

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में  बी.कॉम फाइनेंस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई देने के लिए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने समारोह अयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो.अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर  छात्र अभय, कुशल गोयल, शौर्य गुप्ता, विशेष अरोरा, शिखर, असद दराज़, करन, शांतम अरोरा, आदि ने गीत सुनाया, तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज के अपने अनुभव साझा किया।

डा, देवेंद्र सिंह ने मिस और मिस्टर फेयरवेल  प्रतियोगिता कराई, जिसमे 15 छात्र-छत्राओ ने प्रतिभाग किया। 2 चरण में हुई प्रतियोगिता में मिस फेयरवेल के लिए श्रीजी सेठ प्रथम, शुभी द्वितीय और रिचा तृतीय स्थान पर रहे मिस्टर फेयरवेल के लिए प्रफुल्ल मिश्रा प्रथम, विशेष अरोरा द्वितीय व नमन मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। प्रो. अनुराग अग्रवाल व डा. देवेंद्र सिंह ने प्रफुल्ल मिश्रा व श्रीजी सेठ को क्राउन व अंगवस्त्र पहनाकर मिस व मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया।  

इसे भी पढ़ें:- शाहजहाँपुर न्यूज़: जलालाबाद क्षेत्र के दुमकापुर से पल्हरई जाने बाली सड़क गड्ढों में तब्दील।

डा. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा. कमलेश गौतम, डा गौरव सक्सेना, डा. विजय तिवारी, डा. अजय कुमार वर्मा, डा. संतोष प्रताप सिंह, डा. सचिन खन्ना, बृज लाली, डा मोहनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।