Hardoi : हरदोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन

हर्ष राज सिंह राहुल ने अपनी टीम में संरक्षक के रूप में फैजी खान (दैनिक भास्कर) को रखा। न्यूज नेशन के संवाददाता अजय वीर सिंह को उपाध्यक्ष, विराट सिंह (नेटवर्क 10 जिला सं

Nov 20, 2025 - 23:10
 0  32
Hardoi : हरदोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन
Hardoi : हरदोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन

हरदोई। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर अध्यक्ष के रूप में स्वराज एक्सप्रेस और टीवी 100 के संवाददाता हर्ष राज सिंह राहुल को चुना गया।हर्ष राज सिंह राहुल ने अपनी टीम में संरक्षक के रूप में फैजी खान (दैनिक भास्कर) को रखा। न्यूज नेशन के संवाददाता अजय वीर सिंह को उपाध्यक्ष, विराट सिंह (नेटवर्क 10 जिला संवाददाता) को उपाध्यक्ष, इंडिया वॉइस के जिला संवाददाता आनंद त्रिवेदी को महामंत्री, निखिल कुमार (इंडिया रिपब्लिक ब्यूरो चीफ) को महामंत्री, नक्षत्र न्यूज चैनल के जिला प्रमुख इंद्रेश दीक्षित को कोषाध्यक्ष, उबैद खान (दैनिक भास्कर) को उपाध्यक्ष, सौरभ त्रिपाठी (इंडिया डेली लाइव) को वरिष्ठ सदस्य, अमित त्रिवेदी को संगठन मंत्री, आशीष सिंह राजा को मीडिया प्रभारी, धीरज सिंह को नगर मंत्री, मोहम्मद इकबाल को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी और सुशांत सिंह (पीड़ी न्यूज) को नगर मंत्री बनाया।कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू, प्रवीण सिंह राजन, संजय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने की तीन जिलों की पुलिस समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow