Hardoi : हरदोई में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च निकला
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई की जनता राष्ट्रीय एकता के लिए एकजुट होकर पदयात्रा कर रही है। जनसमर्थन से साबित हो गया
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में मार्च का शुभारंभ गांधी मैदान से हुआ। जनता के भारी समर्थन के साथ मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा और बाल विद्या भवन में पहुंचा, जहां जनसभा हुई।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई की जनता राष्ट्रीय एकता के लिए एकजुट होकर पदयात्रा कर रही है। जनसमर्थन से साबित हो गया कि सरदार पटेल की विरासत के उत्सव के साथ राष्ट्र निर्माण में युवा ऊर्जा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र साकार किया। नए भारत के निर्माण में मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को एकजुट किया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को अनूठी श्रद्धांजलि दी। यह प्रतिमा भारत की ताकत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास से भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।
मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के राजनीतिक फैसलों ने भारत की एकजुटता की नींव मजबूत की। उन्होंने विभाजन के भय को चुनौती दी और सद्भाव से विविधताओं को जोड़ा ताकि देश अभेद्य राष्ट्र बने। उनकी दूरदृष्टि से भारत समृद्ध मजबूत लोकतंत्र बना। पटेल का दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम आज भी एकजुट रहने और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
वंदे मातरम राष्ट्र गीत पर चल रही राजनीति पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि वंदे मातरम पर विपक्ष की तुष्टिकरण नीति ने देश की एकता और राष्ट्रवाद को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस जैसे दलों का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से जुड़ा है जो भावनाओं से खेलता है। यह राष्ट्र के सामूहिक शौर्य और सम्मान का अपमान है। जब देश एकजुट होकर विकास के रास्ते पर है तब विपक्ष की सोच देश विरोधी और विघटनकारी साबित हो रही है। जनता को इससे सावधान रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना एक भारत श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों से जुड़ी है। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान भाषाओं और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी समझ से नागरिकों के बीच भावनात्मक बंधन मजबूत करना है। ये पहलें विविधता में एकता को सुदृढ़ करती हैं और राष्ट्रीय एकीकरण को जन आंदोलन में बदलती हैं।
सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का निर्णायक नेतृत्व ही था जिसने देश के विभाजन के उथल-पुथल भरे दौर में आंतरिक स्थिरता सुनिश्चित की। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं को स्टील फ्रेम के रूप में बनाया जो देश की एकता और अखंडता की रक्षा करता रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्र, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेयी, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, अविनाश मिश्रा, मुकुल सिंह आशा, पंकज सिंह, अंकित पांडे, अनुराधा मिश्रा, निधि सिंह, सुहाना जैन, शोभना सिंह, परिषा तिवारी, गोपाल अग्रवाल, मुनि मिश्रा, प्रियंका सिंह, आयुष सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सनी दीक्षित, ऋषभ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने की तीन जिलों की पुलिस समीक्षा
What's Your Reaction?









