हरदोई आईएनए न्यूज़: ग्राम चौपाल की बैठक संपन्न।
बघौली /हरदोई। विकासखंड कछौना के ग्राम पंचायत सुन्नी में सचिवालय में ग्राम चौपाल की बैठक आयोजित की गई जिसमें वी एन राजपूत खंड विकास अधिकारी, दिलीप पटेल ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा महेश गुप्ता ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम पंचायत के गांव से आए ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना गया।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन का ट्रेन के ठहराव को लेकर धरना प्रदर्शन।
बैठक में आए हुए ग्राम पंचायत के गांवों से ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जिसमें आवास ,शौचालय तथा राशन संबंधित व गांवों में नाली, खड़न्जा व कीचड़ को लेकर चर्चा हुई मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण कराये जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?









