हरदोई आईएनए न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन का ट्रेन के ठहराव को लेकर धरना प्रदर्शन। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 19:06
131 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन का ट्रेन के ठहराव को लेकर धरना प्रदर्शन। 
Advertisement
Advertisement
  • ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा कोई भी सक्षम अधिकारी, मायूस यूनियन के पदाधिकारी

बघौली/हरदोई।
भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के पदाधिकारियो ने काफी समय से बंद पड़ी ट्रेनो के ठहराव को लेकर एक बार फिर धरना व प्रदर्शन किया लेकिन इस बार कोई भी सक्षम अधिकारी इनका ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सका जिससे यूनियन के पदाधिकारी मायूस नजर आए।

भाकियू के नेता मंडल अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कोरोना काल से पहले बघौली रेलवे स्टेशन पर कई रेल गाड़ियां रुकती थी।अब वो ट्रैन बघौली रेलवे स्टेशन पर नही रुकती है जिससे आम जनमानस व बघौली कस्बे के व्यापारियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके चलते कस्बे के व्यापारियों का व्यापार बंद हो गया है।ट्रैन बंद होने के कारण व्यापारियों का आवागमन बंद हो गया है।जिस कारण व्यापार चौपट हो गया है।और आम जनता को भी आने जाने में काफी  समस्या हो गई है बघौली रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पहले कई ट्रेनों का स्टापेज था अब वो सारी ट्रेनें बंद करदी गई है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने गन्दगी को लेकर सीएमएस को लगायी कड़ी फटकार, तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

जिनको पुनः ठहराव को लेकर कई बार क्षेत्रीय सांसद व शासन प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसके चलते कई बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है इससे पूर्व में भी  धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन ट्रैन ठहराव को लेकर अभी तक शासन व प्रशासन के अधिकारियो ने संज्ञान नही लिया जिसको लेकर एक बार फिर किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी लगातार बघौली कस्बा में धरना प्रदर्शन कर रही है उसी कड़ी में आज फिर धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन दुर्भाग्य रहा कि आज कोई भी किसान यूनियन के पदाधिकारी का ज्ञापन लेने कोई भी सक्षम अधिकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंच सका।

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement