हरदोई: घर के सामने डस्ट डालने को लेकर मारपीट, 1 गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 23:17
101 Views
हरदोई: घर के सामने डस्ट डालने को लेकर मारपीट, 1 गिरफ्तार

मल्लावां-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में घर के सामने डस्ट डालने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई कि घर के सामने डस्ट डालने को लेकर पंकज, उसकी बहन प्रीती व उसकी मां रोशनी द्वारा मीना और उसके पति सर्वेश कुमार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और इन दोनों को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उक्त पंकज को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त एक खुरपी व डंडे को बरामद कर लिया। शेष की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow