हरदोई: मोबाइल छीनकर भागे चोर, पुलिस ने पकड़ा

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 23:20
110 Views
हरदोई: मोबाइल छीनकर भागे चोर, पुलिस ने पकड़ा

संडीला-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में मोबाइल छीनकर भागे चोरों को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को एक महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह संडीला-उन्नाव मार्ग पर मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी तो दो बाइक सवार चोर आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। चोरों ने उसके बाद वह मोबाइल बेंच दिया।

यह भी पढ़ें - घर के सामने डस्ट डालने को लेकर मारपीट, 1 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी कर भागने वाले निखिल राठौर पुत्र संतोष व मनीष पुत्र संतू कश्यप निवासी मोहल्ला उचला अशरफटोला संडीला और मोबाइल खरीदने वाले दिलशाद पुत्र निसार निवासी मोहल्ला महतवाना बड़ा कुंआ संडीला को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक और चोरी किए गए मोबाइल को बरामद कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow