हरदोई: मारपीट करने के मामले में 1 को पकड़ा

Aug 16, 2024 - 22:16
50 Views
हरदोई: मारपीट करने के मामले में 1 को पकड़ा

मल्लावां-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 30 जुलाई को गौतम पुत्र महादेव निवासी गांव मुर्तजाकुल्लीपुर थाना मल्लावां, हरदोई ने शिकायती पत्र में बताया कि उसी के गांव के गोविंद पुत्र शिवपाल, पिन्टू पुत्र अरुण, परसराम पुत्र राजाराम व सरोज पुत्र अशोक ने उसके भाई के साथ जान से मार डालने की नीयत से मारपीट की। उक्त मामले में पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow