हरदोई: मारपीट से आहत लड़की ने की आत्महत्या, 1 गिरफ्तार

By INA News Desk
Aug 16, 2024 - 22:14
77 Views
हरदोई: मारपीट से आहत लड़की ने की आत्महत्या, 1 गिरफ्तार

पाली-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट से आहत होकर एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 17 जुलाई को दी गयी शिकायत में बताया गया कि मदनपाल, कृपाशंकर पुत्रगण केशव निवासी गांव रूपापुर थाना सवायजपुर हरदोई व रामप्रताप पुत्र शिवराम, उमा पुत्री शिवराम निवासीगण गांव पश्चिमी गदरिया थाना पाली, हरदोई ने पीड़ित की बहन के साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow