हरदोई: गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में 1 गिरफ्तार
हरदोई।
कोतवाली देहात थाना इलाके में गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 25 जुलाई को दी गयी तहरीर में बताया गया कि श्रीष पांडेय पुत्र हंसराज व उसकी पत्नी निरु पांडेय निवासी मुहूईपुर थाना कोतवाली देहात हरदोई ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उक्त मामले में पुलिस ने अभियुक्त श्रीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभियुक्ता उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?











