प्रतापगढ़ न्यूज़: भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में निकाला कैंडल मार्च-  कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या का जताया विरोध। 

Aug 16, 2024 - 19:40
35 Views
प्रतापगढ़ न्यूज़: भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में निकाला कैंडल मार्च-  कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या का जताया विरोध। 

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी के नेतृत्व में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या के विरोध में शुक्रवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया । कैंडल मार्च भाजपा नगर कार्यालय से शुरू होकर चौक घंटाघर तक गया। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने कहां कि कोल्कता में हुए उक्त घिनौना कृत्य पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती, उसके मन से होती है, मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है- जिला अध्यक्ष

रूचि ने कहा कि आज भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुत्सित मानसिकता वाले लोग उनसे उनकी आजादी छीन रहे हैं। नगर अध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अब एकजुट होकर अपने हक और अपनी सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की । कैंडल मार्च के दौरान प्रमुख रूप से रुचि केसरवानी,कामिनी श्रीवास्तव,रचना चतुर्वेदी,मनप्रीत,अन्नु केसरवानी, नीतू केसरवानी, राधिका पांडेय सहित आदि महिला मोर्चा की महिलाएं रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow