प्रतापगढ़ न्यूज़: हर घर तिरंगा अभियान- अधिवक्ता परिषद ने वकीलों को थमाया तिरंगा। 

Aug 14, 2024 - 17:01
55 Views
प्रतापगढ़ न्यूज़: हर घर तिरंगा अभियान- अधिवक्ता परिषद ने वकीलों को थमाया तिरंगा। 

  • हर घर तिरंगा लहराने व स्वतंत्रता दिवस को भव्य आयोजन देने की अपील

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आवाहन एवं प्रेरणा हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में बुधवार को अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के अध्यक्ष मनोज सिंह व महामंत्री शिवेश शुक्ल एवं निर्वतमान अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला दीवानी न्यायालय परिसर व अधिवक्ता के चेम्बरों में सम्पर्क कर लगभग 500 से अधिक अधिवक्ताओं में तिरंगा झंडा का वितरण किया, ताकि हर घर पर तिरंगा लहराए और लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत हो।

इस दौरान परिषद के निर्वतमान अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। पिछले सात दशकों में, सशस्त्र बलों के कार्मिकों सहित अनेक लोगों ने इस तिरंगे को फहराते रहने का गौरव प्रदान करने के लिए स्वेच्छापूर्वक अपने जीवन का बलिदान दिया है । राष्ट्रीय झंडे के लिए सभी के मन में प्रेम, आदर और निष्ठा है।झंडारोहण के लिए हमारे देश में भारतीय ध्वज संहिता लागू है, इसे 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया। इसके तहत ध्वजारोहण के लिए कानून बनाया गया है,जिससे कि किसी भी प्रकार से तिरंगे झंडे का अपमान न हो सके।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ में कांग्रेसी महिलाओं ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन- विधानसभा घेरने जा रही कांग्रेसी महिलाओं को पुलिस ने रोका।

अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदरभाव को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। महामंत्री शिवेश शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है, पन्द्रह अगस्त को हम सब अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर अपने भारत देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे का सम्मान करें। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, मंत्री विनीत शुक्ल,आकाश गुप्ता, अवनीश शर्मा, अरविंद पाण्डेय आदि सहयोगी रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow