लखनऊ में कांग्रेसी महिलाओं ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन- विधानसभा घेरने जा रही कांग्रेसी महिलाओं को पुलिस ने रोका।

By INA News Desk
Aug 14, 2024 - 16:55
107 Views
लखनऊ में कांग्रेसी महिलाओं ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन- विधानसभा घेरने जा रही कांग्रेसी महिलाओं को पुलिस ने रोका।
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में महिलाओं के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी  की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव मंजू लता मित्रा के साथ दर्जनों की संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर और काला वस्त्र पहनकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विधानसभा की ओर बढ़ रही महिलाओं को पुलिस ने ट्रिपल लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर रोका।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी महिलाओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया । कांग्रेसी नेता मंजू लता मित्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहा है यह हम नहीं कह रहे हैं एनसीआरबी का आंकड़ा बता रहा है। ममता चौधरी ने कहा कि उन्नाव , हाथरस समेत कई ऐसे जनपद है जहां महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए है। ममता चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं को कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा है और ना ही वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बीजेपी सरकार से मांग किया है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जो बात कही थी उसे तत्काल लागू किया जाए। मंजू लता मित्रा ने कहा कि बेरोजगारी और बढ़ती हुई महंगाई के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और युक्तियां आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली तिरंगा वाहन रैली।

  • प्रदर्शन करती हुई कांग्रेसी महिलाएं, कांग्रेस मुख्यालय जा रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेसी नेता ममता चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ममता चौधरी ने कहा कि यह सरासर संविधान के खिलाफ है की जो पार्टी मुख्यालय पर आ रहा था उसे भी हिरासत में लिया गया है। ममता चौधरी ने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरुष पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement