Hardoi: अपराधियों का सत्यापन व सूचना फीड करने में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित। 

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में थाना बेनीगंज में तैनात चौकी प्रभारी कोथावां उपनिरीक्षक

By INA News Desk
Mar 14, 2026 - 15:37
81 Views
Hardoi: अपराधियों का सत्यापन व सूचना फीड करने में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित। 
अपराधियों का सत्यापन व सूचना फीड करने में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में थाना बेनीगंज में तैनात चौकी प्रभारी कोथावां उपनिरीक्षक रामानन्द मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी कोथावां उ0नि0 ना0पु0 रामानन्द मिश्रा द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपराधियों का सत्यापन तथा संबंधित सूचना फीड करने में लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यदि किसी भी स्तर पर उदासीनता या शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: शुक्रवार परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow