हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली तिरंगा वाहन रैली। 

Aug 14, 2024 - 16:01
203 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली तिरंगा वाहन रैली। 

हरदोई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की अगुवाई में जीआईसी ग्राउंड से तिरंगा कार व मोटर बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा खुली जीप में सड़क के विभिन्न मार्गाे पर रैली का नेतृत्व किया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरी झंडी दिखाकर मोटर बाईक रैली को रवाना करते हुए 

रैली जीआईसी ग्राउंड से प्रारम्भ होकर निरीक्षण भवन तिराहा, जिन्दपीर चौराहा, रेलवेगंज, दुलीचंद चौराहा, बेलाताली, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, नुमाइश चौराहा, स्वर्ण जयंती चौराहा, शहीद उद्यान, अम्बेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के पास समाप्त हुई।

खुली जीप में रैली का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक। 

इस प्रकार यह रैली नगर के अधिकांश हिस्सों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, मिशन नारी शक्ति से जुड़े पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद वासियों से अपील की कि अपने घरों व दुकानों पर झंडा अवश्य फहराएं।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनता के लिए गंदगी की सौगात नगरपालिका हरदोई की तरफ से....

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow