Lucknow : मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाएं- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

गणना प्रपत्रों का वितरण 99.57 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर अभी तक प्रपत्र नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों

Nov 20, 2025 - 22:56
 0  34
Lucknow : मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाएं- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Lucknow : मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाएं- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्तर से सभी कार्मिकों के काम की लगातार निगरानी हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।

गणना प्रपत्रों का वितरण 99.57 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर अभी तक प्रपत्र नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने स्तर पर निगरानी करने और शेष मतदाताओं तक प्रपत्र तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।जनपद स्तर पर संपर्क केंद्रों में पर्याप्त फोन लाइन और प्रशिक्षित ऑपरेटर रखने को कहा गया ताकि मतदाताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। गणना प्रपत्र भरने के तरीके का वीडियो बनाकर मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी करने के निर्देश दिए गए।

हर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत और विकास खंड कार्यालयों में मतदाता हेल्प डेस्क बनाने को कहा गया। इन पर प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारी तैनात होंगे।

बीएलओ को मतदाताओं का सहयोग करने, भरे हुए प्रपत्र शीघ्र एकत्र करने और बीएलओ ऐप से डिजिटाइज कराने के निर्देश दिए गए। डिजिटाइजेशन में कम प्रगति वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई और विशेष अभियान चलाकर प्रगति सुधारने को कहा गया। सभी बीएलओ को ऐप का नया वर्जन 8.78 डाउनलोड कराना अनिवार्य किया गया।

मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके व्यापक प्रचार के निर्देश दिए गए। किसी भी भ्रामक या नकारात्मक पोस्ट पर तुरंत तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा गया। तय समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया गया।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने की तीन जिलों की पुलिस समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow